बारात से लौट रही कार पलटी, दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल


दिनांक : 25 जून 2026

बारात से लौट रही कार पलटी, दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

    बामौर कलां। बामौर कलां थाना क्षेत्र   रिपोर्ट : अतुल जैन

   बामौर कलां। बामौर कलां थाना क्षेत्र  के पिछोर-चंदेरी मार्ग स्थित मसीनघाट कलारी के सामने गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बारात से लौटते समय कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से हुआ।





पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुदामा यादव पुत्र मनीष यादव (16) निवासी औहरा, थाना ईसागढ़, जिला अशोकनगर अपने साथियों के साथ टीयूवी कार क्रमांक UP65CD6997 से ललितपुर जिले के बांसी हसारी गांव में बारात में शामिल होने गए थे। गुरुवार सुबह करीब 3:45 बजे सभी लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बुढ़ानपुर के पास मसीनघाट कलारी के सामने कार चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए नियंत्रण खो दिया, जिससे कार पलट गई।

हादसे में कार सवार राघवेन्द्र यादव (20) पुत्र राजकुमार यादव निवासी दुर्गापुर तथा सुवेन्द्र उर्फ कल्ला यादव (22) पुत्र मुशीलाल यादव निवासी दुर्गापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खनियाधाना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राघवेन्द्र यादव एवं सुवेन्द्र उर्फ कल्ला यादव को मृत घोषित कर दिया।

वहीं हादसे में घायल अमन यादव (15) एवं यश यादव (23) को गंभीर चोटें आने के कारण उनके परिजन बेहतर उपचार के लिए झांसी ले गए। घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

 


 



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !