गाँजा 20 किलो ग्राम , 20 लाख 60 हजार रूपये सहित दो आरोपी गिरफ्तार

 थाना करैरा पुलिस द्वारा पकडा मादक पदार्थ गाँजा 20 किलो ग्राम , एक मोटर सायकिल कुल माल मशरूका 20 लाख 60 हजार रूपये सहित दो आरोपी गिरफ्तार





   करैरा / पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिह के द्वारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, अवैध शराव की धरपकड अभियान के तहत जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन मे अति0 पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन में दिनांक 11.09.2023 की रात्रि में थाना करैरा पुलिस को मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि झांसी तरफ से दो व्यक्ति हीरो मो.सा. MP33MF1001 से अवैध रूप से दो प्लास्टिंक की बोरी एवं एक हरे रंग के बैग में गांजा लेकर बेचने के उद्देश्य से करैरा तरफ आ रहे है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के आई लव तिराहा हाईवे रोड पहुंचकर झांसी तरफ से आने बाले रोड पर चैकिंग लगाई गई तभी झांसी तरफ से एक मोटरसाईकिल जिस पर दो व्यक्ति दोनों तरफ प्लास्टिक की बोरी लटकाए हुए दोनो व्यक्तियों के बीच मे एक बैग रखे हुए आते दिखाई दिया जिन्हे हमराही फोर्स की मदद से घेरकर पकङा और नाम पता पूछा तो गाडी चलाने बाले ब्यक्ति ने अपना नाम मायाशिव उर्फ शिवा लोधी पुत्र बलवान लोधी उम्र 20 वर्ष नि. ग्राम जुझाई थाना करैरा जिला शिवपुरी तथा पीछे बैठे ब्यक्ति ने अपन नाम कुनाल उर्फ अजय राजपूत पुत्र रामनारायण राजपूत उम्र 23 वर्ष नि. ग्राम बैदोरा थाना बबीना झांसी उत्तर प्रदेश का होना बताया । तलाशी लेने पर दोनो आरोपियों के कब्जे बाली दोनों बोरियों में सूखा गांजा तथा बैंग की चैन को खोलकर देखा तो उसमे भी सूखा गांजा मादक पदार्थ मिला कुल मादक पदार्थ गाँजा वजन 20 किलो कीमती 20 लाख रुपये  तथा काले नीले रंग की हीरो डिलेक्स क्र0 33 MF 1001 कीमती 60 हजार रूपये कुल माल मशरूका 20 लाख 60 हजार रूपये बरामद किये गये । उपरोक्त आरोपीगणो के विरूद्ध अप.क्र. 633/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया । आरोपियों से बरामद शुदा मादक पदार्थ गाँजा के सप्लायरों के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।  

     

बरामद माल–       01. मादक पदार्थ गाँजा वजन 20 किलो कीमती 20 लाख रुपये  

                             02.  हीरो डिलेक्स क्र0 33 MF 1001 कीमती 60 हजार रूपये

             कुल माल मशरूका 20 लाख 60 हजार रूपये                            


इनकी रही भूमिका– थाना प्रभारी करैरा निरी0 सुरेश शर्मा, उनि कलेस्तुस लकङा, सउनि प्रवीण त्रिवेद्वी, प्रआर 391 मोहन सिह वघेल ,आर0 1073 अनूप कुमार, आर0 338 हरेन्द्र गुर्जर, आर0 688 आलौक जैन, आर0 732 संजीव श्रीवास्तव ,आर 670 देवेश तोमर ,आर 639 सोनू श्रीवास्तव ,आर 517 संतोष पाठक ,आर 260 गजेन्द्र शर्मा,आर 1011 संदीप चौहान ,आर. आलौक ब्यास (सायवर सैल शिवपुरी) ,सैनिक 190 रामनिवास  ।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

 


 



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !