भाजपा को घेरने की तैयारी:विकास यात्रा के जवाब में अब कांग्रेस चलाएगी विकास ढ़ूंढ़ो यात्रा

 


भाजपा को घेरने की तैयारी:विकास यात्रा के जवाब में अब कांग्रेस चलाएगी विकास ढ़ूंढ़ो यात्रा

शिवपुरी /विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों ने सक्रियता बढ़ा दी है। एक ओर भाजपा के नेता और जनप्रतिनिधि विकास यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचकर बड़े पैमाने पर भूमिपूजन और शिलान्यास कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ाे यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है।

इसके बाद अब कांग्रेस विकास यात्रा के जवाब में विकास ढूंढ़ाे यात्रा भी शुरू करने वाली है। इस तरह से भाजपा जहां विकास के काम गिना रही है, वहीं कांग्रेस भाजपा की नाकामी की बात कह रही है।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता आदर्श का आरोप- भाजपाई नारियल, अगरबत्ती और चूने का बोरा साथ लेकर चल रहे

शहर के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता आदर्श  ने भाजपा पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इन दिनों भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि अपने साथ नारियल, अगरबत्ती और चूने का बोरा लेकर चल रहे हैं।

वे कहीं भी चूना डालकर, अगरबत्ती लगाकर नारियल फोड़कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। मंचों पर भाजपा के झंडे लगाए जा रहे हैं, भाजपा का नाम लिया जा रहा है।

कई गांवों में ये लोग जनता के विरोध के कारण घुस भी नहीं पा रहे हैं। भाजपा को 18 साल का हिसाब देना चाहिए। लोगों को राशन नहीं मिल रहा है। शहर में घटिया सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। बीना बांध को लेकर कई गांव डूब में आ रहे हैं।लोगों को मुआवजा तक नहीं बंटा। जो व्यक्ति जनता के हित में मुद्दे उठाता तो उस पर पुलिस केस बना दिए जाते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता आदर्श सिंह परिहार  ने यह भी आरोप लगाया कि 2003 में जिन नेताओं के पास वाहन में डीजल डलवाने के पैसे नहीं होते थे, वे लाको की गाड़ी में घूम रहे हैं। स्वच्छता कहीं दिखाई नहीं दे रही है हर विभाग में छोटे से बड़े घोटाले सामने आ रहे हैं तो वही अस्पतालों की हालत जस की तस है पीने को साफ सुथरा पानी नहीं है तो वही जनता को योजनाओं का लाभ पूर्ण रूप से नहीं मिल रहा  है ।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

 


 



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !