शिवपुरी जिले मे प्रदेश स्तरीय अभियान ‘नशे से दूरी है जरुरी’ का शुभारंभ कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा किया गया, जिसमें प्रमुख विभागों के अधिकारी, स्कूली बच्चे, नगर रक्षा समिति के सदस्यों एवं आमजन को शपथ दिलाकर जन जागरुकता रैली निकाली
शिवपुरी /मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश भर मे नशे के प्रति जन जागरुकता लाने के लिये “नशे से दूरी है ज़रूरी” कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 15.07.2025 से 30.07.2025 तक किया जा रहा है। उक्त जागरुकता कार्यक्रम के तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों को जिला स्तर पर अधिक से अधिक संख्या मे लोगों को कार्यक्रम से जोडकर कार्यक्रम को सफल बानाने एवं लोगों को नशे से दूर करने के लिये कार्यक्रमों का आयोजन करने हेतु आदेशित किया है।
उक्त आदेशों के पालन मे शिवपुरी पुलिस द्वारा कलेक्टर महोदय शिवपुरी एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे आज दिनांक 15.07.2025 को “नशे से दूरी है ज़रूरी” कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट शिवपुरी मे जन जागरुकता रैली का आयोजन कर शपथ दिलाई गयी। जन जागरुकता रैली कलेक्ट्रेट शिवपुरी से रवाना होकर रोटरी चौराहा होते हुये हॉस्पिटल चौराहे पर समापन किया गया। नशे के प्रति जन जागरुकता रैली में जिला खेल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, सीएसपी शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक श्री अनिल कवरेती, थाना प्रभारी यातायात, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी देहात, थाना प्रभारी फिजीकल, पुलिस लाइन बल, एवं जिले के अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उस्थित रहे। कार्यक्रम मे स्कूली बच्चों, शिक्षकगण, स्वयंसेवी संस्थाएँ, नगर रक्षा समिती सदस्यों और पुलिस बल की सक्रिय सहभागिता रही। रैली के माध्यम से शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए नशा मुक्ति के नारों और जागरूकता संदेश वाले पोस्टरों के साथ जनमानस को जागरूक किया गया। जन जागरुकता कार्यक्रम के तहत दिनांक 15/07/2025 से 30/07/2025 तक निम्नानुसार कार्यक्रमों को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
दिनांक 15/07/2025 को ‘नशे से दूरी है जरुरी’ अभियान का शुभारंभ, शपथ एवं रैली।
16/07/2025 को स्कूल/कॉलेज एवं शिक्षण संस्थाओं मे रील्स एवं शॉर्ट फिल्म के माध्यम से नशे के प्रति जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ।
17/07/2025 को स्कूल/कॉलेज एवं शिक्षण संस्थाओं मे नशे के प्रति व्याख्यान एवं शिक्षण संस्थानों के आसपास से नशे की वस्तुओं की बिक्री रोकना एवं शपथ।
18/07/2025 को चिन्हित स्थानों पर जाकर लोगों को नशे के प्रति जागरुक करना।
19/07/2025 को ऑटो एवं परिवहन वाहनों मे नशे के प्रति जागरुकता के पोस्टर एवं पेम्लेट चस्पा करना एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन।
20/07/2025 को सार्वजनिक स्थानों पर मानव श्रंखला बनाकर जन जागरुकता कार्यक्रम।
21/07/2025 को शिक्षण संस्थानों मे चित्रकला, पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, स्लोगन राइटिंग, रंगोली आदि का आयोजन।
22/07/2025 को गणमान्य लोगों एवं अधिकारियों द्वारा नशे के विरुद्ध संदेश रिकॉर्ड कर लोगों तक प्रसारित करना।
23/07/2025 को जन जागरुकता के संदेशों व फिल्मों को यातायात साधनों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगी स्क्रीन पर प्रदर्शित करना।
24/07/2025 को थाना स्तर पर ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों को शपथ दिलवाना।
25/07/2025 को महिला बाल विकास, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं ग्राम/नगर रक्षा समिति सदस्यों के साथ जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन करना।
26/07/2025 को व्यापारी वर्ग, एनजीओ एवं सोशल ग्रुप के सहयोंग से बाजार मे नशे के प्रति जन संवाद का आयोजन करना।
27/07/2025 को छात्रावासों, धार्मिक स्थानों, फैक्ट्री, कारखानों आदि स्थानों पर जन जागरुकता कार्यक्रम।
28/07/2025 को जिले के अन्य सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जन जागरुकता कार्यक्रम।
29/07/2025 को स्थानीय खिलाड़ियों के मध्य जन जागरुकता कार्यक्रम।
30/07/2025 को स्थानीय गणमान्य, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति मे समापन कार्यक्रम।