शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, करैरा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज, आरोपी को न्यायालय में किया पेश
शिवपुरी /करैरा, 9 अक्टूबर। शादी का झांसा देकर किराए के मकान में रखने और दुष्कर्म करने के मामले में करैरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को पीड़िता ने थाना करैरा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि 16 सितंबर 2026 से संजीव राजपूत उसे शादी का झांसा देकर किराए के मकान में रख रहा था। आरोप है कि इस दौरान उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे छोड़कर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 706/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 9 अक्टूबर को ग्राम जुझाई से संजीव राजपूत (25), पुत्र हरभान राजपूत, निवासी ग्राम जुझाई, थाना करैरा को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
इनकी रही भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद छावई, उपनिरीक्षक जगदीश सिंह भिलाला, आरक्षक सोनू श्रीवास्तव एवं महिला आरक्षक नीलम परिहार की भूमिका रही।
.png)


