गोवर्धन पुलिस ने 12 घंटे में बरामद की 70 हजार रुपये की चोरी गई केबल, आरोपी गिरफ्तार


गोवर्धन पुलिस ने 12 घंटे में बरामद की 70 हजार रुपये की चोरी गई केबल, आरोपी गिरफ्तार
गाजीगढ़ क्रेशर प्लांट से चोरी हुई थी पानी की मोटर की कॉपर वायर केबल, आरोपी को जेल भेजा

शिवपुरी। गोवर्धन थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर चोरी गई करीब 70 हजार रुपये कीमत की 700 फीट कॉपर वायर केबल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को गाजीगढ़ स्थित क्रेशर प्लांट से पानी की मोटर में लगी कॉपर वायर केबल चोरी हो गई थी। मामले में फरियादी अंशु तिवारी (28), निवासी ग्राम महमूदपुर, उत्तर प्रदेश एवं हाल निवासी गाजीगढ़ क्रेशर प्लांट, थाना गोवर्धन की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 99/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) एवं 305(ए) में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों में चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं पोहरी एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में गोवर्धन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 9 अक्टूबर को ग्राम गिरवानी घटिया के पास से आरोपी करन पुरी (32), निवासी ग्राम गिरवानी, थाना गोवर्धन को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गाजीगढ़ क्रेशर प्लांट से चोरी गई पानी की मोटर की कॉपर वायर केबल, जिसकी लंबाई करीब 700 फीट और कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई गई है, बरामद कर जब्त की। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल वारंट के पालन में पोहरी जेल में दाखिल कराया गया।
इनकी रही भूमिका
कार्रवाई में गोवर्धन थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सौरभ तोमर, प्रधान आरक्षक रवि कन्नौजी एवं अनिल कुमार तथा आरक्षक शैलेन्द्र धाकड़ और शिवराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

 


 



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !