राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर नरवर कांग्रेस में आक्रोश

 



राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर नरवर कांग्रेस में आक्रोश

शिवपुरी /कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ नरवर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नरवर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां सड़क पर उतर कर रैली निकाली और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के इशारे पर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई है। यह लोकतंत्र की हत्या है और लोगों की आवाज दवाई जा रही है।

लोगों की आवाज दवाई जा रही है

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नरवर महिला  ब्लॉक अध्यक्ष प्रीति भार्गव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्तमान में देश में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लोगों की आवाज दवाई जा रही है। देश का लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा ने षड्यंत्र रचते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी। जानबूझकर ऐसा खेल खेला गया कि उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई।

प्रीति भार्गव ने बताया  कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक नफरत, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ जनता का अपार समर्थन के साथ राहुल गांधी द्वारा तय की गई लगभग 4000 किमी की भारत जोड़ो यात्रा तथा संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अडाणी के रिश्ते पर सवाल खड़ा करने के बाद मोदी सरकार पूरी तरह से बौखला गई है।

सदन में भी राहुल गांधी की आवाज को लगातार दबाया गया।

आज देश में महंगाई, बेरोजगारी, सार्वजनिक संपत्तियों की बिक्री, चीनी घुसपैठ, किसान समस्या, गिरती हुई अर्थव्यवस्था जैसे कई अन्य ज्वलंत मुद्दे हैं किंतु भाजपा सरकार इन मुद्दों से देश का ध्यान भ्रमित करने के लिए निरर्थक व उन्मादी मुद्दों को हवा देने का काम करती है।

इस दौरान नरवर महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रीति भार्गव, पार्वती कुंवर लाल जाटव के साथ  अन्य महिलाओं शिवपुरी जिला कांग्रेस पदाधिकारी,करैरा विधायक प्रगि लाल एब पूर्व विधायक लखन सिंह बघेल समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

 


 



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !