जानकी सेना की चुनरी यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

 



जानकी सेना की चुनरी यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

भदेरा वाली माता को ओड़ाई गई 101 मीटर लंबी चुनरी

शिवपुरी। शनिवार के दिन शिवपुरी जिले की बैराड़ तहसील में इतिहास लिखा गया जब वर्ल्ड रिकॉर्ड सुंदरकांड संगठन जानकी सेना के वृहद स्तरीय आयोजन "चुनरी यात्रा" में आस्था का जनसैलाब उमड़ा तो देखने वाले भी स्तब्ध रह गए,पूरा बैराड़ नगर मातामयी हो गया। जिले की नप बैराड़ में जानकी सेना संगठन के द्वारा भव्य ऐतिहासिक चुनरी यात्रा निकाली गई जिसमें माता भदेरा बाली को 101 मीटर लंबी चुनरी ओड़ाई गई। बैराड़ में इस तरह का यह पहला आयोजन था जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। चुनरी यात्रा की तैयारियां संगठन के द्वारा पिछले 1 माह से जारी थी शनिवार के रोज शिवपुरी से लगभग एक सैकड़ा चार पहिया वाहन का काफिला सुबह 10 बजे बीआर भवन से चलकर बैराड़ पहुंचा, जहां पर गाजे-बाजे के साथ निकाली गई चुनरी यात्रा में शिवपुरी से सैकड़ों की संख्या में जानकी सैनिक मौजूद रहे तो वही बैराड़ नगर के हजारों लोगों ने चुनरी यात्रा में हिस्सा लिया। इस महा आयोजन में जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय के बाहरी जिलों राज्यों से आए पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। लगभग 2 किलोमीटर लंबी इस चुनरी यात्रा का नगर के श्रद्धालुओं मातारानी के भक्तों ने जगह-जगह स्वागत किया। चुनरी यात्रा के दौरान जानकी सैनिक श्वेत वस्त्रों में पगड़ी लगाकर झूमते नाचते गाते हुए माता रानी के जयकारे लगाते हुए पूर्णतः आनंदित दिखाई दे रहे थे। चुनरी यात्रा के पश्चात जानकी सेना संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लेखराज राठौर के निवास पर 778 वा राष्ट्र शांति हेतु समर्पित राष्ट्रीय महा अभियान सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। बैराड़ में निकाली गई चुनरी यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में माताएं बहने बुजुर्ग बच्चे और जानकी सेना संगठन के सदस्य भारी मात्रा में मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

 


 



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !