बिटिया उत्सव-2023” का आयोजन 11 व 12 मार्च को बाल भवन में

 “


बिटिया उत्सव-2023” का आयोजन 11 व 12 मार्च को बाल भवन में 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित सत्र होंगे 

ग्वालियर / महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल भवन में 11 व 12 मार्च को “बिटिया उत्सव-2023” का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन में महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ जेंडर व मीडिया की भूमिका, महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का जेंडर संवेदीकरण, कविता में स्त्री विमर्श और पर्यटन के क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी विषय पर व्याख्यान व गतिविधियाँ होंगीं। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री राहुल पाठक ने बताया कि 11 मार्च को प्रात: 10:50 बजे जेसीमिल महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के साथ बिटिया उत्सव-2023 की गतिविधियाँ शुरू होंगीं। इसी कड़ी में प्रात: 11 बजे जेंडर और मीडिया की भूमिका पर श्री अणुशक्ति सिंह नईदिल्ली व सुश्री वर्तिका नंदा नईदिल्ली के व्याख्यान होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन विषय पर सुश्री अनुराधा बेनीवाल लंदन, सुश्री मेघा परमार भोपाल व सुश्री माधवी सिंह ग्वालियर की प्रस्तुति होगी। इस कार्यक्रम का संचालन सुश्री आद्या दीक्षित करेंगीं। बिटिया उत्सव के पहले दिन अपरान्ह 3 बजे कहानी पाठक में श्री महेश कटारे ग्वालियर, श्री हरीश पाठक मुम्बई, सुश्री इन्दिरा दांगी भोपाल व सुश्री पूनम आरोरा नईदिल्ली का कहानी पाठ होगा। अपरान्ह 4 बजे संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के तत्वावधान में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के जेंडर संवेदीकरण पर कार्यक्रम होगा। पहले दिन की सांध्यबेला में 6 बजे सुश्री निशा शर्मा और समूह की नृत्य प्रस्तुति और सायंकाल 7 बजे परिवर्तन समूह द्वारा “ऐ लड़की” की प्रस्तुति होगी। 

बिटिया उत्सव के दूसरे दिन 12 मार्च को प्रात: 11 बजे श्री अशोक शाह के काव्य संग्रह का विमोचन होगा। इसके बाद “कविता में स्त्री विमर्श” विषय पर श्री लालाधर मंडलोई नईदिल्ली, श्री महेश कटारे ग्वालियर, श्री अशोक शाह भोपाल व सुश्री श्रुति कुशवाहा भोपाल के व्याख्यान होंगे। इसके बाद महिलाओं पर केन्द्रित कविता पाठ में श्री लालाधर मंडलोई नईदिल्ली, श्री अशोक शाह भोपाल, श्री असंग घोष भोपाल, सुश्री कविता कर्मकार डिब्रूगढ़ व सुश्री श्रुति कुशवाहा भोपाल काव्यपाठ करेंगीं। इसी क्रम में अपरान्ह 3 बजे किशोर बालक-बालिकाओं के जेंडर संवेदीकरण पर पुणे के श्री आनंद पवार व्याख्यान देंगे। अपरान्ह 4 बजे पर्यटन क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी पर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड का कार्यक्रम होगा। सांध्यबेला में 6 बजे नृत्य प्रस्तुति और सायंकाल 7 बजे त्रिकर्ष नाट्य समूह भोपाल द्वारा कस्तूरबा नाटक की प्रस्तुति दी जायेगी। 


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

 


 



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !