छह साल से फरार हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार


छह साल से फरार हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों पर 3-3 हजार रुपये का था इनाम, न्यायालय में किया पेश

शिवपुरी, 1 अक्टूबर। रिपोर्ट दीपक


सुरवाया थाना पुलिस ने हत्या के मामले में पिछले छह वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर 3-3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार थाना सुरवाया में अपराध क्रमांक 103/20 के तहत धारा 147, 148, 149, 307, 302 भादवि तथा 25, 27, 30 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था। प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी दीवान सिंह पुत्र पीतम सिंह गुर्जर उम्र 61 वर्ष एवं रामहेत पुत्र नारायण गुर्जर उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम झाऊ, थाना भितरवार, जिला ग्वालियर को 30 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं करैरा एसडीओपी विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरवाया और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रियंका पाराशर, सहायक उप निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह जादौन, प्रधान आरक्षक कमलकिशोर कबीर, केशव तिवारी, आरक्षक देशराज राठौर, सहदेव तोमर, महिला आरक्षक ज्योति वंशकार तथा प्रधान आरक्षक चालक राजेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

 


 



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !