थाना पोहरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही आरोपी के कब्जे से अवैध मादक प्रदार्थ 01 किलो 386 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

 

 थाना पोहरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही आरोपी के कब्जे से अवैध मादक प्रदार्थ 01 किलो 386 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार 


   शिवपुरी/  पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन मे संपूर्ण जिले मे चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करने अभियान चालाया जा रहा है एसडीओपी सुजीत भदौरिया के मार्गदर्शन में दिनांक 17.03.2025 को मुखविर की सूचना पर मड़खेड़ा तिराहा से आरोपी रामस्वरुप पुत्र रामजीलाल रजक उम्र 42 साल निवासी ग्राम कुडी थाना छर्च हाल निवासी ग्राम नयागाँव पोहरी के दाहिनी हाथ से एक प्लास्टिक का कट्टा जिसके अंदर पारदर्शी पॉलीथीन से अवैध मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 386 ग्राम कीमती 15000 रूपये की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र 86/25 धारा 08/20  एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।                            

   इस संपूर्ण कार्यवाही में निरी. रजनी सिंह चौहान, उनि चेतन शर्मा, प्र.आर. 630 राजीव छारी, आर 247 मुनेश धाकड, आर. 1048 कुलदीप शर्मा, आर 1031 हरिशंकर, आर 1134 अरविन्द्र, आर. 1098 सियाराम, आर. 996 निशान्त शुक्ला, आर. 1069 राहुल गुर्जर, आर.1174 रामनिवास, आर. 1038 भीकम सिंह, चा.आर. 213 जितेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

 


 



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !