पुलिस ने किये पांच इनामी बदमाश गिरफ्तार

 पुलिस ने किये  पांच इनामी बदमाश गिरफ्तार

सभी अपराधियों पर था 2-2 हजार का इनाम घोषित


अनुराग द्विवेदी /दिनारा /शासन की मंशा के अनुरूप अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक  रघुवंश सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले  के  दिशा निर्देशन में  दिनारा पुलिस कार्यवाही करते हुए पांच इनामी बदमाशो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया! 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनारा पुलिस ने अपराध क्र0 259/2023 में घटना दिनाँक 08.10.2023 से फरार आरोपीगण (1). जशरथ यादव उम्र-45  (2.) रामसिंह यादव उम्र-55 पुत्रगण स्व0 रामदयाल यादव

( 3.) सोनू यादव उम्र-22  (4). संगम यादव उम्र 19 पुत्रगण रामसिंह यादव (5.) नीलेश यादव पुत्र जशरथ यादव उम्र-20 साल निवासीगण ग्राम खिरियापुनावली थाना दिनारा के फरार थे जिस पर से  पुलिस अधीक्षक  शिवपुरी द्वारा उक्त अपराध के आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु आदेश क्र० / पुअ/शिव/सीआईडी/एडी/219/23 दिनाँक 15.12.23 को उद्घोषणा जारी कर गिरफ्तार कराए जाने पर पांचों आरोपीगणों पर 2-2 हजार रूपये कुल पांचों आरोपीगणों पर 10 हजार रूपये की इनाम घोषित की गई जिस पर से थाना प्रभारी दिनारा श्संतोष भार्गव द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर उक्त सभी फरार इनामी बदमाशों को ग्राम खिरिया पुनावली से दिनाँक 25.12.2023 को गिरफ्तार किया गया है। व सभी फरार इनामी बदमाशों से घटना में प्रयुक्त औजार भी जप्त किये गये है। उक्त पांचों फरार इनामी बदमाश काफी समय से फरार चल रहे थे । जिन्हे आज दिनाँक 26.12.2023 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय करैरा पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में अंजाम देने वाले

 थाना प्रभारी दिनारा संतोष भार्गव, सउनि सोवरन सिंह सिसौदिया, सउनि विनोद गौतम, सउनि विवेक भट्ट, सउनि सुल्तान सिंह, प्र. आर. 252 हिमांशु चतुर्वेदी, प्र.आर. 928 दीपक उपाध्याय, प्र0आर0 498 अशोक तिवारी, प्र०आर० 401 सेवाराम पाण्डे, प्र0आर0 439 मृत्युजंय, आर.07 रामनरेश चतुर्वेदी सीआईडी/एडी शाखा शिवपुरी, आर. 778 रामवीर बघेल, आर. 747 मनोज यादव, आर0 193 अरविंद मांझी, आर. 240 पीकेश कुमार, आर. 726 रामपाल जाट, आर. 174 नंदकिशोर, आर. 466 बलवीर वघेल, आर. 425 धर्मेन्द्र लोधी, आर. 777 अमित यादव सैनिक 218 हरीराम, सैनिक 193 रामसिंह, की सराहनीय भूमिका रही है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

 


 



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !