जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने दिलाया संकल्प : रात—दिन मेहनत कर भाजपा के कार्य को करेंगे पूरा

 



जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने दिलाया संकल्प : रात—दिन मेहनत कर भाजपा के कार्य को करेंगे पूरा 

भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यालय सहित सभी बूथों पर मनाया स्थापना दिवस 

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आज जिला कार्यालय दो बत्ती चौराहा सहित सभी बूथों पर मनाया गया। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजू बाथम व भाजपा पदाधिकारियों ने पार्टी का ध्वज फहराया व शुभकामनाएं दी साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के संबोधन को कार्यालय पर सभी कार्यकर्ताओं ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुना। 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि आज हम सब भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं। हम सब कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा जी के उद्बोधन को सुना साथ ही हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्धारा संपूर्ण देश के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि भारतीय जनता पार्टी के सभी छोटे—बड़े, जनप्रतिनिधि सहित सभी कार्यकर्ता संकल्पबद्ध होकर लोगों के दिलों को जीतने का कार्य करें। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी बूथ सशक्तिकरण के अभियान—02 में लगे हुए हैं और मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हमारे सभी कार्यकर्ता लगातार बूथों पर जाकर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर हम संकल्प लेते हैं कि हमें प्रदेश, राष्ट्र के नेतृत्व व संगठन के जो कार्य दिए हैं उनको नीचे तक रात—दिन मेहनत करके पूरा करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

 


 



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !