थाना पोहरी द्वारा लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार

 थाना पोहरी द्वारा लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार 


शिवपुरी /  पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन तथा एस.डी.ओ.पी. पोहरी सुजीत भदौरिया के निर्देशन में चलाये जा रहे स्थाई वारंटी के विरुद्ध अभियान में थाना प्रभारी रजनी सिंह चौहान के नेतृत्व में लंबे समय से फरार स्थाई वांरटी उपेन्द्र पुत्र द्वारिका प्रसाद चतुर्वेदी उम्र 66 साल निवासी झिरी हाल शिवपुरी को न्यायालय एके गुप्ता विशेष न्यायाधीश शिवपुरी के एसएसटी -607/21 के पालन में गिरफ्तार किया स्थायी वारंटी को आज दिनांक 19.03.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।  

 इस संपूर्ण कार्यवाही में निरी.रजनी सिंह चौहान, उनि रामेश्वर शर्मा,  प्र.आर. 630 राजीव छारी, आर. 1048 कुलदीप शर्मा, आर. 247 मुनेश धाकड़, आर. 1038 भीकम सिह की सराहनीय भूमिका रही।  

 


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

 


 



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !