12 साल से फारार स्थाई वारंटी को देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार


12 साल से फारार स्थाई वारंटी को देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार


 शिवपुरी / पुलिस अधीक्षक  रघुवंश सिंह भदौरिया  द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए इनामी स्थाई वारंट तामील कराये  जाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले sdop अजय भार्गव के मार्ग निर्देशन में फरारी स्थाई वारंटियों  की धरपकड के क्रम में देहात टी.आई. विकास यादव  की टीम द्वारा स्थाई वारंटी रामसिंह  राजपूत पुत्र शेरसिंह राजपूत उम्र 56 साल नि. खेडापति कॉलोनी शिवपुरी हाल निवासी इंद्रप्रस्थ टाँवर इंदौर थाना तुकोगंज को इंदौर से गिरफ्तार किया गया । जिसके थाना देहात में चार स्थाई वारंट व थाना कोतवाली में चार स्थाई वारंट थे  जो 12 साल  से फरार  था  जिस पर कुल 8 स्थाई वारंट थे । जो थाना देहात पुलिस टीम द्वारा तामील काराये गये । 

सराहनीय भूमिकाः-

  उक्त कार्यवाही  में थाना प्रभारी थाना देहात  विकास यादव, प्र.आर. 374 गजेन्द्र सिंह परिहार, प्र.आर.499 देवेन्द्र सेन,प्र.आर.570 विनय कुमार सिंह प्र.आर.55 महेन्द्र दीवान,प्र.आर. 668 वीरवल आर.चा.259 शरद यादव सायवर सैल से आर. 768 अलोक व्यास की विशेष भूमिका  रही

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

 


 



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !